रायगढ़.
तमनार थाना क्षेत्र के धौराभाठा गांव में गुरुवार की रात एक पिता ने खाट के पाये से हमला कर बेटी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी, जिसकी जानकारी पिता को हो गई। इसके बाद पिता ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, तमनार थाना क्षेत्र के धौराभांठा निवासी श्याम कुमार राठिया बाहर रहते हुए ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। श्याम कुमार पिछले 15 दिनों से धौराभांठा में आकर रह रहा था। इस बीच गुरूवार की रात करीब आठ बजे श्याम कुमार राठिया की 21 साल की बेटी बाहरतीन राठिया मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इस दौरान उसके पिता ने उसे दो से तीन बार फोन पर बात करने से मना किया। इसके बावजूद वह अपने पिता की बात को अनुसना करते हुए बात कर रही थी। गुस्से में आकर श्याम कुमार राठिया ने घर में पड़े हुए खाट के पाये से बेटी के सिर पर ताबड़तोड हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने इस घटना की जानकारी सबसे पहले अपने पड़ोस में रहने वाली महिला को फोन करके दी। इसके बाद उस महिला ने इस पूरी वारदात की जानकारी श्याम कुमार राठिया के छोटे भाई को दी। छोटा भाई सूरतलाल राठिया जब अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि बाहरतीन की लाश खून से सनी हुई अवस्था में लकड़ी के सोफे पर पडी हुई थी। वहीं, शव के पास में ही उसके पिता श्याम कुमार राठिया मौजूद था।
मृतका युवती के चाचा ने इस पूरी वारदात की जानकारी तमनार थाने में दी। इसके बाद मौके पर पहुंची तमनार थाना पुलिस ने आरोपी पिता श्याम कुमार राठिया को धारा 302 के तहत गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय