रायपुर
पोलियो उन्मूलन अंतर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस अर्थात पल्स पोलियो अभियान का आयोजन राज्य में आज से 5 मार्च 2024 तक किया जाएगा। अभियान के पहले दिन बूथ के माध्यम से तथा दुसरे एवं तीसरे दिन गृह भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी. आर. भगत ने बताया की अभियान के लिए वैक्सीन तथा अन्य आवश्यक सामग्री जिलों में उपलब्ध करा दी गई है। प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को इस वर्ष 14 हजार से अधिक बूथ के माध्यम से कुल 36 लाख 13 हजार से अधिक बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान ट्रांजिट दल के द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, मेला स्थल, हाट बाजार, ईट भट्टी, स्लम एरिया, भवन निर्माण आदि को विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। टीकाकरण दल का प्रशिक्षण ग्राम, सेक्टर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर पूर्ण कर लिया गया है। अभियान के दौरान सुपरवाईजर सभी बूथों का सुपरविजन भी करेंगे। पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारिया पूरी कर ली गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय