सुकमा.
सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत नागाराम-पांताभेजी में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस गोलीबारी में एक नक्सली ढेर हो गया। वहीं, एक 12 बोर की बंदूक भी बरामद की गई। घटना के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बताया कि जिला सुकमा के थाना भेज्जी क्षेत्र में कोंटा एरिया कमेटी के एसीएम सोढ़ी गजेंद्र, एसीएम पोडियम हड़मा और कोंटा एलओएस कमांडर दुर्रो कोसी सहित 15-20 नक्सलियों के आने के बाद बैठक की सूचना की सूचना मिली थी।
सूचना के बाज डीआरजी बस्तर फाइटर्स व सीआरपीएफ 219 की संयुक्त टीम ने विशेष नक्सल अभियान संचालित किया। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों एवं नक्सलियों के बीच नागाराम पांताभेजी के बीच जंगलों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में डीआरजी एवं बस्तर फाईटर्स के जवानों के द्वारा एक नक्सली को मार गिराने में कामयाबी मिली। मौके से एक 12 बोर राइफल, एक पिस्टल व अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई। मारे गये नक्सली शव की शिनाख्त की जा रही है। सुरक्षाबलों के द्वारा आसपास के इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय