बीजापुर
गंगालूर थाना क्षेत्र स्थित पीडिया के जंगलों में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शवों को बीजापुर लाया जा चुका है. इन शवों के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बीजापुर के पुलिस लाइन में लाया जाएगा, जहां डॉक्टरों की टीम शिनाख्तगी की कार्रवाई करेगी.
दरअसल, गंगालूर क्षेत्र थाना अंतर्गत पीड़िया के जंगलों में माओवादियों के बडे कैडर पश्चिम बस्तर डिवीजन के एसजेसी लेंगू, माओवादी के लीडर पापाराव, दरभा डिवीजन SZC चैतू, वेल्ला सहित कई बड़े लीडरों की आसूचना थी. इस पर दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले से डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा और बस्तर फाइटर के लगभग 1200 जवानों को एंटी नक्सल ऑपरेशन प्लान कर भेजा गया था.
शुक्रवार की सुबह की तड़के 6 बजे से पीड़िया के जंगलों में ये मुठभेड़ चालू हुई, जो लगभग शाम होते 6.30 बजे समाप्त हुई। इलाके में सर्चिंग के दौरान 12 नक्सलियों के शवों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सली साहित्य बरामद किया गया. पूरे घटनाक्रम पर बस्तर आईजी पी.सुंदरराज, डीआईजी कमलोचन कश्यप सहित तीन जिलों के एसपी सहित पुलिस के बड़े अधिकारी नजर बना हुए थे.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय