कांकेर
नक्सलियों का शहीदी सप्ताह रविवार से शुरू हो चुका है. इसके लिए नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. इस बीच कांकेर जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर मलांजकुडुम के घाटी के सड़क किनारे नक्सलियों ने बैनर जारी किया है. साथ ही बड़ी संख्या में पर्चे भी फेंके हैं. बैनर पर नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की है.
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर मलांजकुडुम के घाटी के सड़क किनारे पेड़ पर बैनर पोस्टर लगाए हैं और बड़ी संख्या में पर्चे फेंके हैं. नक्सलियों ने बैनर में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सलियों की शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की. नक्सलियों ने बैनर में लिखा है कि क्रांतिकारियों के संकल्प के साथ हर गांव, पंचायत, कस्बे, गली और शहर में शहादत सप्ताह मनाएं.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय