रायगढ़
रायगढ़ महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ गया है जिसे देखते हुए रायगढ़ कलेक्टर ने 15 सितंबर को सुबह 11 बजे सम्मेलन बुलाया है, जिसमें शहर के 48 वार्ड के पार्षद महापौर जानकी काटजू के पद पर बने रहने का फैसला करेंगे। वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस पूरे प्रस्ताव के लिए अपनी तरफ से दो पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिए है। पीसीसी ने प्रमोद दुबे और नंदलाल देवांगन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
बताया जा रहा है कि काफी दिनो से महापौर काटजू को लेकर नाराजगी चल रही थी लेकिन संख्याबल के बाद भी इस प्रस्ताव को पीसीसी ने काफी गंभीरता से लिया है। रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे जो कि इस प्रकार की स्थिति में पार्टी के लिए हमेशा संकटमोचक साबित हुए और पार्टी के तय जिम्मेदारी पर खरा उतरते हुए कई मौकों परअविश्वास प्रस्ताव को ध्वस्त कराया है,पर्यवेक्षक बनाया है .उनके साथ बिरगांव महापौर नंदलाल देवांगन भी रहेगे। दोनों पर्यवेक्षक जल्द ही रायगढ़ पहुंच कर मोर्चा संभालेंगे और नाराज पार्षदों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय