रायपुर
बीते कई महीनों से लगातार गिर रहे सरिया के दाम अब बढ़ने शुरू हो गए हैं। सरिया की कीमतों में 2500 रुपये प्रति टन की तेजी आ गई। अब फैक्ट्रियों में सरिया 52 हजार 500 रुपये प्रति टन और रिटेल में 55 हजार 500 रुपये प्रति टन बिक रहा है।
क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि स्थानीय बाजार में तो मांग सुस्त है, लेकिन बाहरी मांग थोड़ी तेज हुई है। लोहा बाजार में सटोरिए हावी हो गए हैं और कीमतों में तेजी-मंदी ला रहे हैं। करीब तीन से चार महीने बाद सरिया की कीमत में तेजी देखने को मिली है।
उद्योगपतियों का कहना है कि लौह अयस्कों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर भी सरिया की कीमतों पर पड़ा है। दूसरी ओर सीमेंट कंपनियों द्वारा पांच अप्रैल से सीमेंट की कीमत 20 रुपये प्रति बैग बढ़ाने की तैयारी है। अगर सीमेंट के दाम बढ़ते हैं तो रिटेल में सीमेंट 320 रुपये प्रति बैग तक पहुंच जाएगा।
वर्तमान में सीमेंट 280 से 300 रुपये प्रति बैग है। भवन निर्माण सामग्री के कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि अभी बाजार में मांग बिल्कुल नहीं है, इसके बावजूद सीमेंट कंपनियों दाम बढ़ाने की तैयारी है। इस तेजी को बाजार किसी भी प्रकार से सपोर्ट नहीं कर रहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय