नई दिल्ली
इलेक्टोरल बॉन्ड केस में सोमवार को सीनियर एडवोकेट हरीश सॉल्वे ने सुप्रीम कोर्ट के सामने बड़ा बयान दिया। एसबीआई की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि हमारे पास जो भी सूचनाएं हैं, वह सब मुहैया कराई जाएंगी। चाहे यह सूचनाएं प्रासंगिक हों या गैर प्रासंगिक, सबकुछ बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि यह कहा जाए कि एसबीआई कुछ छिपा रहा है। हरीश सॉल्वे ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा फैसला बहुत बड़ा फैसला है। यह ट्रांसपैरेंसी और वोटर्स के अधिकार से जुड़ा मामला है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने आज ही एसबीआई को फटकार लगाई थी कि उन्हें इस केस से जुड़ी हर डिटेल बतानी होगी।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”