बीजापुर.
छत्तीसगढ़ में नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बीजापुर में मंगलवार को प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक जवान जख्मी हो गया है। बताया जाता है कि एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौटते वक्त ये ब्लास्ट हुआ। जवान मुदवेंडी कैंप से एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे।
विस्फोट की चपेट में आये कोबरा 202 बटालियन के जवान के पैर में गंभीर चोट आई है।
घायल जवान को एयर लिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजे जाने की तैयारी चल रही है। मामला गंगालूर थाने क्षेत्र का है। उक्त आशय की जानकारी बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने दी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय