बिलासपुर
शहडोल स्टेशन में पड़े लगभग 25 टन के एचआर क्वाइल की नीलामी शहडोल रेलवे स्टेशन पर 11 सितंबर दिन बुधवार को शाम 3 बजे करना सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित किया गया है। इच्छुक पार्टी/पार्टियों को खुली बोली नीलामी हेतु निर्धारित समय व दिनांक तथा स्थान पर उपस्थित होकर प्रक्रिया में भाग लेना होगा व उच्चतम बोली लगाने वाली पार्टी के पक्ष में नियमानुसार नीलामी की जाएगी नीलामी में क्रय किए गए एचआर क्वाइल के मूल्य का भुगतान नगद /डीडी के रूप में नीलामी स्थल पर करना होगा व संबन्धित माल नीलामी तिथि से 7 दिनों के अंदर रेलवे परिक्षेत्र से अपने जोखिम एवं खर्चे पर संबन्धित पार्टी को हटाना होगा इस संबंध में रेलवे प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी का वहन नहीं किया जाएगा। ज्ञात हो कि 30 अगस्त को इस कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में प्रिंटिंग त्रुटि के कारण एचआर क्वाइल के बदले एचआर कोयले की नीलामी प्रिंट हो गई थी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय