कांकेर
कांकेर लोकसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। मतदान की प्रक्रिया प्रभावित न हो इसके लिए जिले में मतदान के दिन 26 अप्रैल को लगने वाले साप्ताहिक बाजारों की तिथि व दिन में परिवर्तन किया गया है। जिला प्रशासन व चुनाव आयोग के इस आदेश के बाद 26 गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार मतदान से एक दिन पहले गुरुवार को 16 गांव का साप्ताहिक बाजार लगा वहीं 6 गांव के साप्ताहिक बाजार एक दिन बाद 27 अप्रैल को आयोजित होंगे। वहीं 4 गांव के बाजार चुनाव को देखते स्थगित कर दिए गए हैं।
जनपद पंचायत चारामा के ग्राम पंचायत कोटत में 26 अप्रैलकी जगह अगले दिन शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगेगा। जनपद पंचायत कांकेर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदागांव, बागोडार, बेवरती, मरकाटोला और सरंगपाल में 27 अप्रैल शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगेगा। जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोयलीबेड़ा, हरनगढ़ और नागलदण्ड में साप्ताहिक बाजार को स्थगित किया गया है। इसी तरह जनपद पंचायत अंतागढ़ के ग्राम पंचायत अर्रा में लगने वाला साप्ताहिक बाजार को भी स्थगित किया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय