रायपुर
रायपुर रेलवे स्टेशन में बिस्किट चोरी करने के आरोप में एक युवक को कैंटीन के कर्मचारियों ने जमकर पीटा। इसके बाद उसके पैरों को कपड़े से बांधकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा।स्टेशन पर मौजूद वहां किसी यात्री ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया है। वीडियो वायरल होने पर रायपुर जीआरपी हरकत में आया। जीआरपी ने इस घटना को अंजाम देने वाले चार कैंटीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है।
दरअसल, यह घटना रायपुर रेलवे स्टेशन की है। यहां एक युवक ने रेलवे कैंटीन से एक बिस्किट का पैकेट चुरा लिया। कैंटीन कर्मचारियों ने युवक को बिस्किट चोरी करते हुए देखा तो उसे पकड़ लिया। कैंटीन कर्मचारियों ने पहले उस युवक के पैर को कपड़े से बांधकर प्लेटफार्म पर घसीटा। इसके बाद कैंटीन कर्मचारियों ने युवक की डंडे से पिटाई की।
इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जोकि सोशल मीडिया में वायरल हो गया। यह वायरल वीडियो तक रायपुर जीआरपी के पास भी जा पहुंचा। जीआरपी ने तुरंत एक्शन लेते हुए कैंटीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय