पणजी.
गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट के अधिकारियों को एक ईमेल के जरिए बम होने की सूचना दी गई। इस ईमेल को देखकर अधिकारी परेशान हो गए। उन्हें एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ानी पड़ी। एयरपोर्ट के निदेशक एसवीटी धन्नजय राव ने इसकी जानकारी दी। मीडिया से बात करते हुए एसवीटी धन्नजय राव ने कहा, "हम अब अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
उड़ान संचालन अप्रभावित है।" गोवा पुलिस को एयरपोर्ट के अधिकारियों से एक औपचारिक शिकायत मिली। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद हैं। एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा, "हम कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हम तय प्रोटोकॉल के मुताबिक काम कर रहे हैं।" उन्होंने आगे बताया कि वे फिलहाल ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”