मुंबई
मुंबई से मॉरीशस जा रही एयर मॉरीशस की फ्लाइट में शनिवार तड़के एक दिक्कत पैदा हुई है। एसी सिस्टम फेल होने सवारियों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा कि फ्लाइट में कई बच्चों और 78 साल के बुजुर्ग को सांस की समस्या पैदा हो गई। इसके बावजूद भी उन्हें विमान से करीब पांच घंटे तक उतरने नहीं दिया गया।
फ्लाइट सवार एक यात्री का कहना है कि कि विमान को सुबह 4.30 बजे उड़ान भरनी थी और इसके लिए 3.45 बजे यात्रियों की बोर्डिंग शुरू कर दी गई। हालांकि, इसके बाद विमान में इंजन की समस्या आ गई। फ्लाइट के उड़ान न भरने के बावजूद यात्रियों को 5 घंटे तक फ्लाइट में ही इंतज़ार करना पड़ा।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”