रायपुर
रायुपर शहर अनुपम नगर में मस्जिद के सामने शुक्रवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। ऑटो रिक्शा चालक सलमान कुछ सामान लेकर डिलीवरी करने डॉ. संध्या राव के घर के पास पहुंचे, तो उन पर दो पिटबुल कुत्तों ने हमला कर दिया।
एक कुत्ते ने घुटने के पास बुरी तरह काटा। एक तरफ कुत्ता घुटने के पास दांत गड़ाकर उन्हें अपनी तरफ नोच रहा था। दूसरी तरफ वे अपने पैर को कुत्ते के जबड़े से छुड़ा रहे थे। उनके घुटने में बड़ा घाव हो गया और वे दर्द से कराहते हुए सामने ही सड़क पर खड़ी कार के बोनट पर जाकर बैठ गए।
आसपास के लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। युवक ने इलाज के बाद खम्हारडीह थाने में शिकायत करने पहुंचा। इस पर थाना पुलिस ने खूंखार कुत्तों के रख रखाव में लापरवाही बरतने पर पिटबुल कुत्तों के मालिक डॉ. अक्षय राव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इस मामले को लेकर आसपास के लोगों ने बताया कि यह कोई पहली बार की घटना नहीं है। डॉ. संध्या के घर में तीन कुत्ते हैं, जो काफी खूंखार हैं। इनमें दो पिटबुल और एक अन्य कुत्ता है।
इस क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इन कुत्तों के काटने की यह कोई पहली घटना नहीं है। यहां कॉलोनी में रहने वाले सभी लोग दहशत में रहते हैं। डॉ. राव अपने बेटे के साथ यहां रहती हैं। उन्होंने तीन कुत्ते पाल रखे हैं।
कुत्ते लगातार लोगों पर हमला करते हैं। इसके पहले कामवाली बाई, माली सहित पांच लोगों को कुत्तों ने काटा, लेकिन पीड़ितों की आवाज पैसा देकर दबा दी गई। हर बार पीड़ितों का इलाज कर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है, लेकिन इस बार के मामले के बाद वहां के पड़ोसियों ने एफआईआर कराने की बात कही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय