मरवाही
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 24 फरवरी को आयुष कॉलेज मैदान मरवाही में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने कार्यक्रम की तैयारी के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था, मंच, टेंट, पेयजल, विद्युत, साउंड सिस्टम एवं माइक, एलईडी पैनल, बैठक व्यवस्था, मेगा स्वास्थ्य शिविर, हितग्राहियों को लाने ले जाने की व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है।
उन्होने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी मरवाही दिलेराम डाहिरे को नोडल अधिकारी एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए के पी तेंदुलकर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय