गरियाबंद
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने एक ऐसे दो पहिया वाहन चोर का पर्दाफाश किया है, जो चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वाहन को रेत में छुपा देता था। पुलिस को नदी के किनारे रेत के नीचे दबा हुआ एक स्कूटी बरामद हुआ है। पुलिस अब चोर की तलाश में जुट गई है।
दरअसल, यह मामला गरियाबंद के फिंगेश्वर का है। पिछले कुछ दिनों से फिंगेश्वर में लगातार बाइक और स्कूटी चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। बाइक और स्कूटी चोरी की घटनाओं से इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। इसी बीच एक शातिर के दो पहिया वाहनों की चोरी के अजीबगरीब कारनामें का खुलासा हुआ। यह चोर वाहनों की चोरी के बाद उसे नदी के किनारे रेत के नीचे छिपा देता था।
पुलिस को चोर के इस कारनामे का पता आज सुबह उस वक्त चला जब कुछ ग्रामीणों ने नदी के किनारे रेत के नीचे दबा हुआ बाइक का हैंडल देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने जब मौके पर खोद कर देखा तो वहां एक स्कूटी मिला। यह स्कूटी चोरी का है, जोकि खेमलला साहू का है और कल चोरी हो गया था।
पुलिस ने शातिर चोर वाहनों की चोरी करने के बाद उसे नदी के किनारे रेत के नीचे दबाकर छुपा दिया था ताकि बाद में निकाल कर ले जा सके। स्कूटी को बरामद कर बाइक चोर की तलाश किया जा रहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय