महासमुंद
जिले के तुमगांव में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और उसके परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 6 हाइवा ट्रकों को पकड़ा है, जो अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे थे। इनमें से 5 हाइवा सिरपुर पेट्रोल पंप के पास और 1 हाइवा गढ़सिवनी के पास से जब्त किया हैं। आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंपा दिया।
पुलिस के अनुसार, ये सभी हाइवा बलौदाबाजार जिले के बल्दाकछार से रेत लेकर आ रहे थे। पुलिस ने इस मामले को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंप दिया है, जिससे आगे की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा सके।
खनिज विभाग अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ एक्शन मोड पर है और लगातार कार्रवाई कर रहा है। प्रदेश भर में अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग अभियान चला रहा है। रेत का अवैध परिवहन करने वाले वाहनों को पकड़ा जा रहा है और उन पर प्रतिबंधित कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय