प्राग
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में ईरान के परहाम मघसूडलू के हाथो पराजय का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही क्लासिकल शतरंज में उनका 47 मैचों का अपराजेय अभियान खत्म हो गया। अठारह बरस के इस खिलाड़ी ने लाइव रेटिंग में शीर्ष स्थान भी गंवा दिया जो विश्वनाथन आनंद ने फिर हासिल कर लिया है। डी गुकेश ने चेक गणराज्य के एंगुयेन थाई दाइ वान को हराया।
टूर्नामेंट के सात दौर बाकी हैं जबकि परहाम दो अंक लेकर शीर्ष पर हैं। गुकेश और उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव उनसे आधा अंक पीछे हैं। उजबेक खिलाड़ी ने भारत के विदित गुजराती से ड्रा खेला। प्रज्ञानानंदा, गुजराती, रोमानिया के रिचर्ड रैपो और चेक गणराज्य के डेविड नवारा चौथे स्थान पर हैं। चैलेंजर वर्ग में आर वैशाली को लगातार दूसरी पराजय झेलनी पड़ी जिन्हें तुर्की की एडिज गुरेल ने हराया।

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई