रायपुर
रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर में रथ यात्रा की तैयारियां तेज हो चुकी हैं. 40 साल बाद भगवान जगन्नाथ के रथ को बदला जा रहा है, जिसके रंग-रोगन और नक्काशी का काम मुस्लिम कारीगर हबीब खान और उनके बेटे रियाज खान कर रहे हैं.
बता दें की देश भर में 7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी. प्रदेश की राजधानी में भी हर साल भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है. इस साल की रथयात्रा काफी अनोखी रहने वाली है. भगवान जगन्नाथ के रथ को बनाने का काम 9 अप्रैल से शुरू किया गया था, जो अब बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है. इसे बिल्कुल नए तरीके से बनाया रहा है.
रथ को बना रहे मुस्लिम कारीगर हबीब खान और उनके बेटे रियाज खान बना रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले नागपुर और गोंदिया में भी रथ तैयार किया है. पिता-पुत्र की जोड़ी ने बताया कि रथयात्रा के दिन भारी भीड़ के कारण रथ को मोड़ने में दिक्कत होती है. इसलिए रथ में स्टेरिंग की सुविधा दी गई है, जिसे दो आदमी बड़ी आसानी से कहीं भी मोड़ सकते हैं. इसके साथ दुर्घटना से बचने के लिए इसमें ब्रेक की भी सुविधा रहेगी.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय