नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा कि देश को उस पर गर्व है। भारत ने आईसीसी खिताब के लिये 11 साल का इंतजार खत्म करते हुए वेस्टइंडीज में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता।
राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, ‘‘टीम इंडिया को टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई। कभी हार नहीं मानने वाले भाव से टीम ने कठिन परिस्थितियों का बखूबी सामना करके पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में जीत असाधारण था। बहुत अच्छा प्रदर्शन। हमें आप पर गर्व है।’’

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई