भोपाल
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मध्यप्रदेश ट्राइवल अफेयर्स एण्ड शड्यूल कॉस्ट वेलफेयर ऑटोमेशन सिस्टम (एमपीटीएएएस) पोर्टल पर नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त, सौरभ सुमन ने नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की जानकारी देते हुए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए है।
आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण सुमन ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि वह अपने जिले की संबंधित संस्थाओं को नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की विधिवत सूचना दे और पात्र विधार्थियों के आवेदन पत्र भरवाना सुनिश्चित करें।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया