रायपुर
राहुल गांधी और उनके सह-पद यात्रियों ने गुरुवार सुबह 10 बजे उड़ीसा के झारसगुड़ा से बेल पहाड़, पचगांव होते हुए छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश किया। जिले की सीमा में रेंगालपाली बार्डर पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने यात्रा का ध्वज लिया। रेंगालपाली गांव में नेशनल हाईवे 49 के किनारे राहुल गांधी ने आम सभा को संबोधित किया।
इसके बाद विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट गए। जहां से वे तीन दिन बाद लौटेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा 11 फरवरी को रायगढ़ से फिर आगे बढ़ेगी।पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत समेत प्रदेश भर के नेता एक दिन पहले ही रायगढ़ पहुंच गए थे। वहीं आज यात्रा के पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय