रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सड़क में पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन के चालक ने पीछे से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनो की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवापारा का रहने वाला बलदेव यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भतीजा राजु यादव 11 अक्टूबर की रात ग्राम केसाईपाली पास स्थित मुनी मंदिर में दुर्गा पुजा एवं गांव नावापारा (अ) का कार्यक्रम होने से देखने गया था।
कार्यक्रम देखने के पश्चात वह केसाइपाली में ही सो गया था और सुबह-सुबह करीब 4-5 बजे के बीच वह पैदल अपने घर आ रहा था। इस दौरान जब वह केसाईपाली गांव के पास मेन रोड़ में पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन चालक के द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से राजु को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुसौर थाने की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय