भेड़ाघाट
जबलपुर में बुधवार सुबह रेलवे कर्मचारी ने पत्नी और दो बेटियों के साथ सुसाइड कर लिया। पूरे परिवार ने ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी की। घटना भेड़ाघाट थाने की है।
मौत की वजह घरेलू कलह बताई जाती है। परिवार जबलपुर के सिहोरा का रहने वाला था। नरेश चंद्राकार ने पत्नी बच्चे समेत मौत को गले लगा लिया। परिवार में दुधमुंही समेत दो बेटियां थीं। नरेश रेलवे में ही ग्रुप डी में कर्मचारी था। जीआरपी और भेड़ाघाट थाने की पुलिस मौके पर है।
नरेंद्र चढ़ार (32 वर्ष) रेलवे में ग्रुप – डी कर्मचारी थे। पत्नी रीना चढ़ार (26) के साथ उन्होंने बेटी सानवी (6) और मानवी (3 महीने) के साथ आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में रेलकर्मी ने यह कदम उठाया है। जीआरपी और भेड़ाघाट थाने की पुलिस मौके पर है।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया