रायपुर.
राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में शराब लेने पहुंचे दो युवकों के बीच विवाद हो गया। एक युवक ने पास में पड़े ईंट को उठाकर दूसरे युवक के सिर और सीने पर कई वार कर गंभीर चोट पहुंचाया। वो मौके पर फरार हो गया। जैसे-तैसे गंभीर हालात में युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला थाना गंज का है, जहां क्षेत्रांतर्गत गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान में कलिंग नगर गुढ़ियारी निवासी सुशील भोजवानी और अविनाश बघेल शराब खरीद कर रहे थे, इसी दौरान दोनों शराब बोतल लेने की बात को लेकर आपस में विवाद हुआ। दोनों एक दूसरे से मारपीट करने लगे। अविनाश बघेल पास में पड़े ईंट को उठाकर सुशील भोजवानी के सिर और छाती पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल सुशील भोजवानी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी अविनाश बघेल के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 06/24 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके साथ ही उसकी खोजबीन शुरू की गई। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना के संबंध में आरोपी अविनाश बघेल की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने घटना को अंजाम देना बताया। इस दौरान आरडीए कॉलोनी सरोना निवासी आरोपी- अविनाश बघेल 19 साल को गिरफ्तार किया गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय