अजमेर.
कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विनायक विहार कॉलोनी निवासी चन्द्रकान्ता पाण्डेय (65) ने 7 फरवरी को कोतवाली थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने कचहरी रोड स्थित पीएनबी के एटीएम से एक हजार रुपये निकालने के बाद पास ही खडे़ दो युवकों ने बैलेंस चेक करने के लिए कहा था। इस दौरान उन्होंने कार्ड बदलकर बाद में 6 बार ट्रांजेक्शन कर 84 हजार रुपए निकाल लिए।
युवकों की उम्र करीब 30 से 35 साल थी। पुलिस ने जानकारी के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और एटीएम से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सोनू (28) पुत्र सुरेश कुमार सांसी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही वारदात में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश भी कर रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय