जगदलपुर
बस्तर लोकसभा क्षेत्र को भाजपा ने तीन हिस्सों में बांटा है। दक्षिण, मध्य और उत्तर क्षेत्र। दक्षिण क्षेत्र में दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर। मध्य में बस्तर, चित्रकोट और जगदलपुर एवं उत्तर क्षेत्र में कोंडागांव और नारायणपुर दो विधानसभा क्षेत्र रखे गए हैं। दक्षिण का इलाका ज्यादा नक्सल प्रभावित है जहां भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक के रुप में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 13 अप्रैल को दंतेवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके ठीक दूसरे दिन 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीजापुर में चुनावी सभा लेंगे। उसी दिन शाम को जगदलपुर आकर मुख्यमंत्री यहां रोड शो करेंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय