जगदलपुर
ओडिशा में आयोजित कलस्टर बैठक में शामिल होने के लिए ओडिशा जा रहे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 15 मिनट के लिए जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में रुके। जहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ लोगों के साथ कार्यकतार्ओं से मुलाकात किया और इस दौरान उन्होंने सभी को लोकसभा चुनाव की तैयारियों अभी से जुटने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय हैं कि वर्ष 2016 में पहली बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बस्तर पहुँचे थे, जहाँ चुनावी माहौल को देखने के साथ ही कार्यकतार्ओं से मुलाकात के बाद एक चुनावी बिगुल की शुरूआत की थी, उस चुनाव के ठीक बाद 22 फरवरी 2024 को रक्षा मंत्री दुबारा बस्तर पहुंचे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार की सुबह जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में हेलीकॉप्टर बदलने के दौरान 15 मिनट रुके जहां भाजपा कार्यकतार्ओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने लोकसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा कर अपनी पार्टी को मजबूत करने के साथ ही कार्यकतार्ओं को विचारधारा से लेकर उन्हें मजबूत टीम तैयार करने की बात भी कही, जिस पर टीम लीडरों के द्वारा अपना सौ प्रतिशत देने की बात कही।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय