रायपुर
धार्मिक फिल्म मेरी माँ कर्मा के प्रांतीय स्टार प्रचारक के लिए पॉपकॉर्न फिल्म प्रोडक्शन मुंबई के फिल्म प्रोड्यूसर डॉ. डी.एन. साहू, यू.के.साहू, राष्ट्रीय संयोजक एवं मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रविकिरण साहू और राष्ट्रीय प्रचारक एवं प्रदेश प्रभारी गुलाब सिंह गोल्हानी ने रमेश कुमार साहू पत्रकार को प्रांतीय स्टार प्रचारक नियुक्त किया है।
तेली समाज की आराध्य संत माता कर्मा पर फिल्म का निर्माण किया जाना तेली समाज के लिए गौरव का विषय है। फिल्म बनाने पर फिल्म प्रोड्यूसर डॉ. श्री डी.एन. साहू की समाज ने प्रशंसा की है। रमेश कुमार साहू पत्रकार जैजैपुर (कोटेतरा) ने हिंदी फिल्म मेरी माँ कर्मा की समस्त टीम को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी है एवं प्रांतीय स्टार प्रचारक बनाये जाने पर समस्त पदाधिकारी का आभार व्यक्त किये।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय