दुर्ग.
दुर्ग जिले में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को आरोपी ने अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी नरेंद्र अग्रवाल जान-पहचान का फायदा उठाकर पहले अपने साथ ले गया।
आरोपी नरेंद्र अग्रवाल ने फिर दुष्कर्म किया। चिखली का रहने वाला आरोपी नरेंद्र अग्रवाल नाबालिग बच्ची को अपनी बाइक पर घूमने के बहाने जेवरा सिरसा के सुनसान इलाके में ले गया था। नाबालिग को अधिक ब्लीडिंग होने पर आरोपी वह डर गया और पीड़िता को सुपेला के नेहरू नगर में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता घर पहुंची तो परिजनों ने बच्ची की हालत हो देखकर दंग हो गए। पीड़िता ने घटना की पूरी जानकारी परिजनों ने को दी। इसके बाद परिजनों के साथ बच्ची ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराई। आरोपी नरेंद्र अग्रवाल दुर्ग जिले के चिखली थाना क्षेत्र का रहने वाला है और हमाली का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय