2025 में लगने वाले 4 ग्रहणों में से केवल 1 ही भारत में आएगा नजर, यहां जानिए

Oplus_131072

भोपाल: 24 जनवरी 2025

खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए ग्रहण एक अद्भुत अकाशीय घटना होती है. जिसका इंतजार लोग बेसब्री से करते हैं. साल 2025 में चार ग्रहण लगेंगे जिसमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण. लेकिन उनमें से केवल एक ही भारत में दिखाई देगा. वो कौन सा ग्रहण होगा इसी के बारे में हम आपको आगे आर्टिकल में डिटेल बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी ग्रहण का दीदार कर सकें.

पूर्ण चंद्र ग्रहण (14 मार्च 2025) – भारत में नहीं आएगा नजर 

साल का पहला ग्रहण ‘पूर्ण चंद्रग्रहण’ होगा. यह खगोलीय घटना 14 मार्च को भारतीय समयानुसार दिन में घटित होगी; इसलिए चंद्रग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा.

आंशिक सूर्य ग्रहण (29 मार्च): भारत में नहीं आएगा नजर 

साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा. यह ग्रहण 29 मार्च को लगेगा, इसे भी भारतीय आकाशदर्शी नहीं देख पाएंगे

दूसरा पूर्ण चंद्रग्रहण (7-8 सितंबर) : भारत में आएगा नजर

खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले भारतीय सितंबर में पूर्ण चंद्रग्रहण का दीदार कर सकते हैं. पूर्ण चंद्रग्रहण एशिया के अन्य देशों के साथ-साथ यूरोप, अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर क्षेत्र में भी नजर आएगा.

2025 का अंतिम ग्रहण ‘आंशिक सूर्य ग्रहण’ (21-22 सितंबर): भारत में नहीं आएगा नजर

वहीं, साल की अंतिम खगोलीय घटना 21-22 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में घटित होगी. यह भी भारत में नजर नहीं आएगा.