भोपाल
आयुक्त पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्री सौरभ सुमन ने विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये हैं। आयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे।
आयुक्त पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्री सुमन ने अधिकारियों को छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिये कहा। मंत्रालय से की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के सभी जिलों के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के जिलाधिकारी सम्मिलित हुए।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया