भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा की बेटी सुदीप्ति सिंह के मध्यप्रदेश महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयनित होने पर हार्दिक बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यह उनके कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय का परिणाम है, जिसके चलते आज उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि रीवा और पूरे विंध्य क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उप मुख्यमंत्री ने सुदीप्ति सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने दीप्ति के परिवारजनों को भी इस गौरवपूर्ण अवसर पर शुभकामनाएं दीं और कामना की है कि वह भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया