रायगढ़.
घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह गांव के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची घरघोड़ा थाने की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक आरजे 29 जीबी 1231 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पल्सर बाईक क्रमांक सीजी 13 एएफ 8615 सवार युवक राजेश यादव (23) निवासी सामारूमा को अपने भारी भरकम पहियों के नीचे कुचल दिया। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। अचानक घटी इस घटना के बाद आसपास में तनाव की स्थिति निर्मित हो रही थी। इसी बीच सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घरघोड़ा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। इसके बाद पुलिस दुर्घटनाकारी वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाने आकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय