कोरबा.
श्यांग थाना क्षेत्र के जिल्गा और कुदमुरा गांव के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर दी है। मृतक बेदराम की भाभी रामदुलारी कंवर ने बताया कि बेदराम कंवर और उसका पड़ोसी दोनों बचपने के दोस्त थे।
बुधवार सुबह दोनों मजदूरी करने के लिए बाइक से निकले थे। लौटते समय हादसा हो गया। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक ने मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो और परिजनों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ही मृतक घर के कमाऊ पुत्र थे, जो मजदूरी कर घर का भरण पोषण करते आ रहे थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय