बिलासपुर
अंबिकापुर से रायपुर जाते वक्त हादसा, तेज रफ्तार बस ने खड़ी हाईवा को मारी टक्कर। बिलासपुर में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार बस ने नेशनल हाइवे के किनारे खड़ी ट्रेलर को टक्कर मार दी। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। रॉयल ट्रेवर्ल्स की बस क्रमांक CG 10 AL 5701 शुक्रवार की रात अंबिकापुर से निकली थी। बस में लभगभ 30 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार बस अभी नेशनल हाईवे में कटघोरा-पाली होते हुए रतनपुर तरफ आ रही थी।
यहां रतनपुर के बीएलटी कालेज के पास हाईवे के किनारे ट्रेलर खड़ी थी। अचानक तेज रफ्तार बस के ड्राइवर ने ट्रेलर को टक्कर मार दी। घटना करीब 2 बजे के करीब की है। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई और चीखने-चिल्लाने लगे। आसपास के ट्रक ड्राइवर और अन्य लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच यात्री किसी तरह बस से बाहर निकले। आरोपी ड्राइवर बस को छोड़कर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।
पुलिस ने घायल यात्रियों को अस्पताल में कराया भर्ती
15 घायल यात्रियों को रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इनमें गंभीर रूप से 7 घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर यात्री रायपुर जा रहे थे। वहीं, कुछ लोग बिलासपुर में उतरने वाले थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय