कबीरधाम.
कबीरधाम जिले में बीते 24 घंटे के भीतर अलग-अलग दो सड़क हादसे हुए है। हादसे में एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बुधवार को स्कूल जा रहे युवक की बाइक व स्कूटी में भिड़ंत हुई है। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। इसी प्रकार मंगलवार को जिले झलमला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समनापुर धौवरा झोरी मेन रोड पर हुए सड़क हादसे में योगेश (16) पुत्र अशोक टेकाम निवासी समनापुर थाना झलमला की मौत हुई है।
बुधवार को कवर्धा कोतवाली थाना अंतर्गत कैलाश नगर से ग्राम जेवड़न कला जाने वाले मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है। सुबह 10 बजे कवर्धा शहर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने वाले तीन छात्र बाइक से स्कूल जा रहे थे। सामने से आ रहे स्कूटी से टकरा गए। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसे जिला अस्पताल के वेंटिलेटर में रखा गया। गंभीर रूप से घायल युवक का नाम शिवनारायण राजपूत (विक्की) पुत्र राकेश राजपूत, विनायक सोनी पुत्र रितेश सोनी दोनों निवासी कवर्धा और पिनेश मेरावी पिता जहरू मेरावी उम्र 17 निवासी ग्राम बरबसपुर थाना झलमला जिला कबीरधाम हैं। घायल युवक शिवनारायण राजपूत व विनायक सोनी को दोपहर एक बजे कवर्धा जिला अस्पताल से रायपुर रेफर किया गया। सभी युवक कक्षा 10 में पढ़ते हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय