पानीपत
हरियाणा में आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पानीपत से सामने आया जहां चुलकाना धाम श्री श्याम जी के दर्शन कर लौट रही अध्यापिका रेखा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया।
महिला टीचर अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर दर्शन कर घर लौट रही थी। तभी महिला अध्यापिका को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सड़क हादसे में महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा पानीपत पुलिस लाइन के पास हुआ। महिला टीचर पानीपत के कबाड़ी रोड की रहने वाली थी। महिला के बेटे का रो-रो कर बुरा हाल है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”