बिलासपुर
जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म छह में एक साधु मृत मिले। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। पहचान के लिए जब साक्ष्य ढूंढे गए तो उनके पास एक डायरी मिली। जिससे उनकी पहचान सतना उच्चहेरा निवासी घनश्याम गोस्वामी के रूप में हुई। डायरी में मिले नंबर के आधार पर उनके शिष्यों को जानकारी दी। सूचना पर वह स्टेशन पहुंचे।
उनका आरोप है कि मृतक नवरात्र पर्व में ओडिशा जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए गए थे। जब वहां से लौट रहे थे, तब उन्होंने शिष्यों को जानकारी दी कि उनके पास ढाई लाख रुपये हैं। पहुंचकर गाड़ी खरीदेंगे। हालांकि जब जीआरपी ने खंगाला तो उनके पास 4,400 रुपये ही मिले।
उन्होंने हाथ की उंगलियों में सोने व चांदी की अंगूठी व गले में चांदी की चेन भी पहना था। लेकिन, उनके पास ढाई लाख रुपये है और न अंगूठी या चेन। उन्होंने जीआरपी से इस मामले की गंभीरता से चर्चा करने की मांग भी की। मामले में जीआरपी ने मार्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय