रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इस वर्ष त्रिवेणी संगम राजिम में कुंभ कल्प 2024 की घोषणा के बाद इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए देशभर के साधु, संत, महात्माओं को आमंत्रित किया जा रहा है।
इस संबंध में धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर राजिम कुंभ कल्प आयोजन समिति में प्रारंभ से ही जिम्मेदारी निर्वहन करने वाले गिरीश बिस्सा ने गायत्री पीठाधीश के प्रमुख डॉ. चिन्मयानंद का रायपुर में भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत कर राजिम कुंभ कल्प मेला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के डॉ. अरूण मढ़रिया व अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय