भोपाल
कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रदीप जायसवाल ने कहा है कि हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों की सुरक्षा डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों की मृत्यु या विकलांगता होने पर आकस्मिक बीमा कवर प्रदान करती है। इस योजना का लाभ 18 से 70 वर्ष के हितग्राही ले सकते हैं।
राज्यमंत्री जायसवाल ने बताया कि दुर्घटना में मृत्यु होने या स्थायी विकलांगता पर 2 लाख एवं स्थायी आंशिक विकलांगता पर एक लाख रूपये का बीमा कवरेज मिलता है। योजना में सिर्फ 20 रूपये का प्रीमियम जमा होता है, जिसे भारत सरकार द्वारा वहन किया जाता है। वर्ष 2023-24 में 275 हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों ने योजना का लाभ उठाया है।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया