सक्ती/रायपुर.
सक्ती जिले में नेशनल हाईवे किनारे संदिग्ध हालत में एक युवक का अधजला शव मिला है। मृतक का शव बुरी तरह से जल चुका है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। अंदेशा लगाया जा रहा है की व्यक्ति की हत्या कर शव को जलाए जाने का प्रायस किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंची थी। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम मसनियाकलां से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे के किनारे एक अधजला शव मिला। ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर डीएसपी अंजली गुप्ता और सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम को भी बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय