जम्मू
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने रविवार को सात आईईडी बरामद किए । इससे एक बड़़ी त्रासदी टल गई। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और स्थानीय पुलिस की एक टीम ने तलाशी अभियान के दौरान जिले के सुरनकोट तहसील के दारा सांगला इलाके से आईईडी और एक वायरलेस सेट बरामद किया।
पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके से सभी आईईडी को सुरक्षित हटा दिया है। आईईडी एक मंदिर के नजदीक पाए गए थे। इन विस्फोटक उपकरणों की समय पर बरामदगी से एक बड़ी त्रासदी टल गई, क्योंकि मंदिर में स्थानीय लोगों की भीड़ होती है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”