जांजगीर चांपा.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव इंजी. रवि पांडेय ने कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ दीपक बैज को लिखित में भेजा है। लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने पत्र में लिखा, 'मैं वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संयुक्त महासचिव के पद पर कार्यरत हूं। विगत 30 वर्षों से पार्टी में अनेक पदों पर रहकर पार्टी को अपनी सेवा दी।
वहीं, विधानसभा चुनाव के समय और उसके बाद पार्टी के द्वारा लिए गए कई निर्णय से सहमत हूं।' जानकारी अनुसार, 20 मार्च को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव इंजी. पांडेय ने अपना इस्तीफा दिया है। वे कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं और विधानसभा के विगत तीन चुनावों से मजबूत दावेदारी भी की है, लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया। विगत विधान सभा चुनाव के पहले सदस्यता अभियान में प्रदेश में टॉप रहने के साथ-साथ उनकी सक्रियता के चलते इंजी. पांडेय की टिकट पक्की मानी जा रही थी, लेकिन अंतिम समय में उनके नाम की जगह व्याश कश्यप के नाम पर पार्टी ने मुहर लगा दी।
बाद में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय पार्टी के द्वारा निमंत्रण स्वीकार नहीं करने पर इंजी. पांडेय ने पार्टी से पुनर्विचार करने का आग्रह किया था, लेकिन पार्टी अपने निर्णय पर कायम रही । वैसे निकट भविष्य में इंजी. पांडेय का अगला कदम क्या होगा यह तो वक्त ही बताएगा। जिले में सहज, सरल और सुलभ उपलब्ध नेता के रूप में इंजी. पांडेय की छवि है, जो हमेशा शासन की योजनाओं का लोगों को लाभ दिलाने में तत्पर रहते हैं। इस वजह से इंजी. पांडेय की जिले में सहयोगियों और समर्थकों की लंबी फेहरिस्त है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय