February 12, 2026

वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर का निधन

रायपुर

वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया है। निधन की दुखद खबर से पत्रकारिता ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में लोग स्तब्ध रह गए। इसलिए कि नैयर जी 82 वर्ष की उम्र में भी अंतिम समय तक लगातार सक्रिय रहें। यह जानकारी सोशल मीडिया साईट फेसबुक पर उनके पुत्र संजय नैयर ने दी है।

मुख्यमंत्री ने नैयर जी के निधन पर दुख: व्यक्त किया
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश नैयर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री बघेल ने कहा है कि स्व. श्री नैयर जी ने छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी पत्रकारिता के प्रतिमान स्थापित किये हैं। वे अपने कृतित्व और व्यक्तित्व से नयी पीढ़ी के पत्रकारों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। श्री बघेल ने स्व. श्री नैयर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

नेता प्रतिपक्ष चंदल ने भी शोक व्यक्त किया
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैय्यर के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उनका निधन छत्तीसगढ़ की सजग पत्रकारिता की अपूरणीय क्षति है। पत्रकार जनता और शासन व्यवस्था के बीच की कड़ी होते हैं। इसलिए नैय्यर जी का अवसान छत्तीसगढ़ की बड़ी क्षति है। उनके सिद्धांत राज्य की समृद्ध पत्रकारिता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

You may have missed