दुर्ग.
दुर्ग में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवारी युवक कार चालक से ठोकर मारने की वजह पूछने पर कार चालक ने बाइक सवार युवक को घसीटते हुए आगे लेकर चला गया। जिसके बाद कार छोड़कर फरार हो गया। दुर्ग सिटी कोतवाली थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर पटेल चौक पर एक बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मारी।
उसके बाद युवक जब कार सवार लोगो के पास बात करने गया तो उसके हाथ को कांच में फंसा के उसको लटका कर कार चालू कर दी। कुछ दूरी तक युवक वैसे ही लटका रहा और उसको रगड़ते हुए गिराने की कोशिश भी की। उसके बाद तेज रफ्तार कार को नदी रोड ले गए वहां से उनको भागने का रास्ता नहीं मिला तो युवक को उतारकर फरार हो गए और कार में सवार लोगों को आसपास के लोगों की मदद से पकड़ा गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद घेरा बन्दी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। दोनो आरोपी रायपुर के रहने वाले है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय