शर्मा ने बेल्जियम में कट में प्रवेश किया

एंटवर्प (बेल्जियम)
भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने फर्स्ट नाइन में लगातार चार बर्डी लगाकर सोउडाल ओपन में आसानी से कट में प्रवेश कर लिया। दो बार के डीपी विश्व टूर चैम्पियन शर्मा ने पहले दौर में 69 और दूसरे में 67 स्कोर किया। वह संयुक्त 23वें स्थान पर है। स्पेन के नाचो एलविरा ने एकल बढत बना ली है जो शर्मा से आठ शॉट आगे हैं। भारत के ओमप्रकाश चौहान कट में प्रवेश से चूक गए जिन्होंने 72 और 74 स्कोर किया।

 

You may have missed