बलरामपुर
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है. पिपराही गांव में एक बुजुर्ग महिला की घर में जिंदा जलकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में अकेली खाट पर सो रही थी, तभी आग लगने से यह घटना घटी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र का है.
बलरामपुर थाना अंतर्गत संतोषी नगर पिपराही ग्राम निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा मंडल अकेली रविवार की रात घर में अकेली सो रही थी. आज सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से धुआं निकलते देख तब दरवाजा तोड़ा,धर के अंदर घुसे. जहां देखा की बुजुर्ग महिला का शव पूरी तरह से जलकर खाट के नीचे पड़ा हुआ था, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. ग्रामीणों के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब महिला खाट के नीचे दियाबत्ती जलाकर सोई थी.
फिलहाल, आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय