रायपुर
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने को लेकर रायपुर के सभी थानों क्षेत्रों में जांच चल रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बिलासपुर के एक सराफा कारोबारी से चेकिंग के दौरान 10 लाख कीमत की चांदी के जेवर पुलिस ने जब्त किए हैं।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली अनुविभाग) योगेश साहू के पर्यवेक्षण में थाना मौदहापारा के सामने थाना स्टाफ द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को चेक करने पर कार में चांदी के जेवर रखा होना पाया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा कार में सवार व्यक्ति से चांदी के संबंध में पूछताछ करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज तत्काल प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति के कब्जे से 20 किलोग्राम चांदी के जेवर कीमती लगभग दस लाख रुपए थाना मौदहापारा में जब्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय